होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Railway News : वंदे भारत व शताब्दी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनें देरी से पहुंची

Bhopal Railway News : वंदे भारत व शताब्दी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनें देरी से पहुंची

भोपाल। आगरा रेल मंडल में मथुरा स्थित वृंदावन-अझई के बीच बुधवार देर रात को मालगाड़ी के 26 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात बाधित हो गया था। इसके चलते रेलवे की ओर से भोपाल से संचालित होने वाली रानी कमलापति नई दिल्ली वंदे भारत व शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया था, तो वहीं कई ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा था। हालांकि गुरुवार देर रात तक इस रूट पर एक बार फिर से यातायात बहाल कर दिया गया।

 इसके चलते जहां निरस्त की गई ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित दिन व समय पर चलने लगी हैं। हालांकि शुक्रवार को ट्रेनों के समय पर इसका असर देखने को मिला। इसके चलते राजधानी आने वाली वंदे भारत व शताब्दी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनें एक से 10 घंटे की देरी से पहुंची। इसमें जहां 20171 रानी कमलापति नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 2:05 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंची। तो वहीं वापसी में इस ट्रेन को रिशिड्यूल किया गया। इसके चलते 20172 नई दिल्ली-रानीकमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस 1:15 मिनट देरी से पहुंची। इसी तरह नई दिल्ली से भोपाल आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। 


संबंधित समाचार