होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News : सिविल अस्पताल में महिला वार्ड के बाथरूम में मिला नवजात

Bhopal News : सिविल अस्पताल में महिला वार्ड के बाथरूम में मिला नवजात

संतनगर। राजधानी के उपनगर बैरागढ़ सिविल अस्पताल के बाथरूम में शुक्रवार सुबह एक नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि कोई महिला नवजात को छोड़कर चली गई। बच्चे की आवाज के बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलाहल बच्चे को जेपी अस्पताल भेजा गया।पुलिस सीसीटीवी फुटेज से खुलासा करने में जुटी है। अभी तक चार संदिग्धों का नाम सामने आया है। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह क़रीब 9.30 बजे नर्स अल्का ने महिला वार्ड के बाथरूम से नवजात की आवाज सुनने के बाद जाकर देखा तो नवजात पड़ा था। सिस्टर ने इसकी तत्काल सूचना डॉ प्रेमलता को दी। बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बताया जा रहा है प्री मैच्योर डिलीवरीहै। बच्चे को वजन 1100 ग्राम है। वह बेहद कमजोर है। बच्चे को जेपी अस्पताल भेजा गया है।

मामले में जो भी जिम्मेदार निकलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में अपने स्तर पर और पुलिस के स्तर पर जांच हो रही है। बच्चे की हालत ठीक है।     जेके जैन, अधीक्षक, सिविल अस्पताल 

बाथरूम में डिलीवरी की आशंका

अस्पताल की सूचना पर बैरागढ़ पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। एक कैमरे से चार लोग संदिग्ध रूप से आते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है बाथरूम में बच्चे को फेंका गया है। बाथरूम के दरवाजे पर खून के निशान होने से यह आशंका है बाथरूम में डिलीवरी हुई होगी। पुलिस ने महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं से भी पूछताछ की है। कहा जा रहा है कोई भी भर्ती महिला अस्पताल से गायब नहीं हुई है। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा पर कई सवाल उठ रहे हैं एक महिला महिला वार्ड के बाथरूम में नवजात को छोड़कर आसानी से चली गई। गार्ड और कर्मचारियों को पता तक नहीं लगा। कुछ कैमरे बंद भी मिले हैं। 


संबंधित समाचार