होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News : 9 लाख से अधिक गढ्डे तैयार, विभागों को सौंपे पौधे

Bhopal News : 9 लाख से अधिक गढ्डे तैयार, विभागों को सौंपे पौधे

भोपाल। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजधानी में 12 लाख पौधे हरियाली महोत्सव छह जुलाई को रोपे जाएंगे। सबसे अधिक नौ लाख पौधे वन विभाग, एक लाख पौधे नगर निगम लगाएगा। इसके अलावा अन्य विभाग भी पौधे लगाएंगे। सभी विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसको लेकर सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्टोरेट में बैठक रखी। बैठक के बाद कलेक्टर एडीएम हिमांशु चंद्र के साथ कलियासोत नदी किनारे पौधरोपण के इंतजाम देखने पहुंचे। 

6 को लगाए जाएंगे 9 लाख पौधे

वन मंडल अधिकारी ने बताया कि वन विभाग 6 जुलाई को 9 लाख पौधे लगाएगा। विभाग ने नौ लाख से अधिक गड्ढों की खुदाई कर ली है। सभी चिह्नित स्थानों पर पौधों को पहुंचाया जा रहा है। वहीं नगर निगम 300 से अधिक जगहों पर एक लाख 20 हजार से अधिक पौधे रौपेगा। इसके अलावा भोपाल ग्रामीण क्षेत्र के फंदा और बैरसिया जनपद में 55-55 हजार पौधरोपण जिला पंचायत द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर का कहना है कि जिले में छह जुलाई को 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। वन, जिला पंचायत, नगर निगम सहित अन्य विभागों ने तैयारियां कर ली हैं। आम लोग और एनजीओ भी सहयोग कर रहे  हैं।

इन विभागों के द्वारा लगाए जाएंगे पौधे 

विभाग    - पौधे 


वन विभाग    - 900000 
नगर निगम    - 120000 
जिला पंचायत    - 120000 
जिला शिक्षा    - 15000 
खनिज    - 10000
उद्यानिकी    - 10000 
लोक निर्माण    - 10000
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी    - 10000 
महिला एवं बाल विकास    - 5000 
आदिम जाति कल्याण    - 5000 
कृषि    - 5000
 


संबंधित समाचार