होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Nagar Nigam : निगम अमले ने कचरा फेंकने से पहले ही पकड़ी निजी ट्राॅली 10 हजार का जुर्माना ठोका

Bhopal Nagar Nigam : निगम अमले ने कचरा फेंकने से पहले ही पकड़ी निजी ट्राॅली 10 हजार का जुर्माना ठोका

भोपाल। नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के अमले द्वारा निरीक्षण के दौरान एक ट्राली को पकड़ा जो कचरा लेकर सार्वजनिक स्थल पर फेंकने आई थी। कचरा फेंकने से पहले ही निगम अमले ने पकड़कर संबंधित से 10 हजार रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की। निगम के जोन 8 के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने नेहरू नगर पुलिस लाइन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान गुरूवार को पाया कि एक ट्राली जिसमें कचरा भरा हुआ था और कचरा डंप करने के लिए किसी सार्वजनिक स्थल की तलाश में थी, जिसे प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी रविन्द्र यादव सहित अन्य अमले द्वारा रोका गया। जोन के स्वास्थ्य कार्यालय में लाकर जानकारी प्राप्त की।


संबंधित समाचार