होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Crime News : महिला पुलिस ने 16 साल से बंधक बनाकर रखी महिला को छुड़ाया

Bhopal Crime News : महिला पुलिस ने 16 साल से बंधक बनाकर रखी महिला को छुड़ाया

भोपाल। महिला थाना पुलिस ने 16 साल से ससुराल में बंधक बनाकर रखी गई महिला का रेस्क्यू किया है। महिला की हालत गंभीर है। शारीरिक कमजोरी देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे कोई गंभीर बीमारी है और उसे ठीक से खाना नहीं दिया गया है। पुलिस ने दावा किया कि अभी महिला को बंधक बनाकर रखने की सही वजह पता नहीं चल सकी है। आरोप महिला के पति, सास-ससुर पर हैं। पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करने का दावा कर रही है। 

महिला थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि नरसिंहपुर निवासी किशन लाल साहू की बेटी रानू साहू की शादी 2006 में जहांगीराबाद में हुई थी। वर्ष 2008  के बाद से उन्हें बेटी के ससुराल पक्ष ने उनसे मिलने नहीं दिया। ससुराल पक्ष बेटी को प्रतािड़त कर रहे हैं। उसे बंधक बनाकर रखा था। 

इसकी जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से मायके पक्ष को लगी। इसके बाद मायके पक्ष ने महिला थाना पुलिस को शिकायती आवेदन दिया। शनिवार शाम पुलिस रानू के ससुराल पहुंची। महिला घर के अंदर एक कमरे में पलंग पर पड़ी मिली। कमजोरी की वजह से बोल नहीं रही थी। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। उसका इलाज चल रहा है। 

बीमारी का इलाज नहीं कराया

पुलिस को महिला के पति ने बताया कि वह बीमार रहती थी। सालभर पहले तक उसने इलाज कराया। इलाज में उसको कोई आराम नहीं मिला। घर की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने की वजह से उसका इलाज बंद कर दिया। बीमारी बढ़ती गई। इससे पत्नी काफी कमजोर हो गई। हालांकि, पति ने इलाज के अब तक कोई दस्तावेज नहीं दिए हैं। जिससे कि यह साबित हो सके कि वह इलाज करा रहा था। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि रेस्क्यू की गई महिला का पति कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। बेटा-बेटी बाहर हैं। महिला की उम्र करीब 38 साल है। पुलिस महिला के बच्चों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, जिससे कि हकीकत पता चल सके। पुलिस सास-ससुर के भी बयान दर्ज करेगी।


संबंधित समाचार