होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhole Baba : हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया भोले बाबा 

Bhole Baba : हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया भोले बाबा 

हाथरस। उत्तरप्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को हुए खौफनाक हादसे में कई परिवार उजाड़ गए । भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत ने पुरे देश में सनसनी फैला दी। घटना के बाद पहली बार सूरज पाल बाबा उर्फ भोले बाबा सामने आया है। मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा ने हादसे पर दुःख जताया है। 

आपको बता दें कि हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए भोले बाबा ने कहा कि, 'हम 2 जुलाई की घटना के बाद से बहुत दुखी हैं। हमें और संगत को इस दुखी की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा रखे।' वहीं इस हादसे पर बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने बाबा को दोषी बताते हुए कहा कि, 'बाबा भोले समेत जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।' 

जानकारी के अनुसार बाबा का खास आदमी और कार्यकर्म का संयोजक देव प्रकाश मधुकर जिसे हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है , पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद से ही देव प्रकाश फरार था। बता दें कि पुलिस ने इसे ढूढ़ने के लिए इसपर एक लाख रूपए का इनाम भी रखा गया था। मधुकर ने दिल्ली के नफजगढ़ उत्तम नगर के बीच एक अस्पताल में पुलिस के सामने सरेंडर किया है। 

वहीं इस मामले में एसआईटी की रिपोर्ट सामने आयी है जिसमे बताया गया है कि भगदड़ लापरवाही और बदइंतजामी की वजह यह खौफनाक घटना घटित हुई। अभी पूरी जांच होनी बाकि है।  जांच के बाद पूरी रिपोर्ट शासन को सौपी जाएगी। 


संबंधित समाचार