होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भारतीय किसान संघ खोला मोर्चा, नवीन शक्कर कारखाना के साथ ही 20 सूत्रीय मांगों के संदर्भ के निकाली रैली 

भारतीय किसान संघ खोला मोर्चा, नवीन शक्कर कारखाना के साथ ही 20 सूत्रीय मांगों के संदर्भ के निकाली रैली 

रिपोर्टर - संजय यादव, कवर्धा।

भारतीय किसान संघ के बैनरतले आज हजारों किसानों ने अपनी 20 सूत्री मांगों के समर्थन में एक गर्जना रैली निकाली। पुरानी मंडी परिसर में पहले किसानों ने सभा की जिसके गर्जना रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य द्वार पर बैठकर नारेबाजी की। 

20 सूत्रीय मांगों में ये प्रमुख मांग 
इस दौरान किसानों ने समस्याओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर ही सवाल जवाब किया और तत्काल मांगे पूरी करने की बात की। किसानों ने जिले में दो नए शक्कर कारखाना खोलने समेत, धान पर प्रति क्विंटल 950 रुपए प्रोत्साहन राशि, गन्ने का मूल्य 355 से बढ़कर 500 रुपए प्रति क्विंटल और प्रति क्विंटल 208 रुपए बोनस, शक्कर कारखाने के शेयर धारक किसान की मृत्यु के बाद उसके शेयर का परिवार के सदस्य को ट्रांसफर करने जैसे 20 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

वहीं किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दोबारा सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे। इस दौरान, संबंधित विभाग के प्रमुख मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर स्थानीय स्तर पर संभव मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

डोमन चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ कबीरधाम

 


संबंधित समाचार