होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

उपचुनाव से पहले छिंदवाड़ा पर मेहरबार मोहन सरकार, दिया बड़ा तोहफा!

उपचुनाव से पहले छिंदवाड़ा पर मेहरबार मोहन सरकार, दिया बड़ा तोहफा!

अमरवाड़ा उपचुनाव : छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले मोहन सरकार ने जिले को बड़ा तोहफा दिया है। मोहन सरकार ने बीते बुधवार को अपना पहला बजट पेश किया था। सरकार ने 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। सरकार ने अपने बजट में छिंदवाड़ा जिले को 100 करोड़ की सौगात दी है। सरकार की इस सौगात को अमरवाड़ा उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। 

मोहन सरकार ने अपने बजट में छिंदवाछ़ा जिले में रूके कामों को पूरा करने के लिए 100 करोड़ रूपये की सौगात दी है। जिसमें मेडीकल कॉलेज और भोई संग्रहालय को विशेष तौर पर आवंटित किया है। अब जिले के रूके विकास कार्यो को इन पैसों से पूरा किया जाएगा। साथ ही जिले में सड़कों के निर्माण के लिए भी राशि दी गई है। 

भाजपा-कांग्रेस के लिए करो या मरो

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होना है। मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस के लिए यह सीट जीतना करो या मरो का सवाल बन गया है। दोनों दल चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। अमरवाड़ा के रण में अब कमलनाथ भी ​एक्टिव हो गए है। कमलनाथ बीते दो दिनों से चुनावी अभियान की कमान संभाले है। देखना होगा की अमरवाड़ा के रण में कौन अपना दबदबा कायम रखता है। 

कांग्रेस ने बताया कर्ज का बजट

मोहन सरकार के पहले बजट को कांग्रेस ने अपना कर्ज का बजट बताया है। प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है​ कि मप्र सरकार ने करप्शन करने का अलग बजट बनाया है और देश, प्रदेश की जनता को आंखो में धूल झोकनें के लिए अलग बजट है। कर्ज, क्राइम और करप्शन की सरकार है, लूट की छुट की सरकार है, घाटे का बजट लाने की सरकार है। वही कमलनाथ ने मोहन सरकार के बजट को विश्वासघाती बजट बताया है। 


संबंधित समाचार