होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दीवाली के पूर्व महाविद्यालयीन छात्रों ने वृद्धाश्रम में मनाई दीवाली, आश्रम में नए कपड़े और उपहार देकर मनाई खुशियां

दीवाली के पूर्व महाविद्यालयीन छात्रों ने वृद्धाश्रम में मनाई दीवाली, आश्रम में नए कपड़े और उपहार देकर मनाई खुशियां

रिपोर्टर - रविकांत सिंह राजपूत, मनेन्द्रगढ़।  डॉ. आर.एन.एस. शिक्षा महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ के छात्र छात्राओ द्वारा दीपावली पर्व के पूर्व वृद्धा आश्रम मे वृद्धजनो के साथ दीवाली मनाई गई जिसमे छात्राओ द्वारा नगर भ्रमण कर रैली निकाली गई। 

इसके बाद भगत सिह तिराहा के पास नुक्कड नाटक किया गया जिसमे लोगो को जागरूक किया गया कि आज के समय मे हमे अपने माता पिता एवं बुजुर्गो का  सम्मान करते हुए वृद्धा आश्रम मे ताला लगाकर अपनों को घर पर परिवार के साथ सम्मान और प्रेम के साथ रखना चाहिए। दीवाली पर्व के अवसर पर छात्र एवं छात्राओ द्वारा वृद्धा आश्रम मे नए कपड़े, गर्म हीटर , फल, मिठाई, उपहार भेट किया गया। वृद्धजन अपने बीच छात्र - छात्राओ को पाकर बहुत हर्ष एवं सम्मान की भावना से अभिभूत हो गये।


संबंधित समाचार