होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मधुमक्खियों ने मचाया कोहराम: एक ही परिवार के चार लोगों ने तोड़ा दम  

मधुमक्खियों ने मचाया कोहराम: एक ही परिवार के चार लोगों ने तोड़ा दम  

झारखंड के रांची में मधुमक्खियों के काटने से एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। यह घटना तुपुदान थाना क्षेत्र से 21 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़िता के पति, सुनिल बारला, ने बताया कि उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी, तभी यह हादसा हुआ। महिला खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक की निवासी थी और वह तुपुदान थाना क्षेत्र के हरदाग गढ़ा टोली में अपने मायके गई थी।

यह भी पढ़ें: नाखून जितनी छोटी मछली, शोर मचाती है जेट फाइटर से कम नहीं!

चारों की हुई मौत:

मधुमक्खियों ने मचाया कोहराम: शनिवार को वे एक कुएं के पास नहाने गए थे, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे चारों की मौत हो गई। पति ने बताया कि उनकी पत्नी अपने बच्चों और गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ कुएं पर नहाने गई थी। वे सभी कुएं के अंदर गए और नहाना शुरू कर दिए, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां आ गया और उन पर हमला कर दिया।

कुएं के अंदर से बरामद किए गए चरों के शव: 

मधुमक्खियों ने मचाया कोहराम: मधुमक्खियों के आने के साथ ही वहां अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लेकिन महिला और उसके बच्चे फंस गए। इससे पहले कि उन्हें बचाया जा सके, चारों की मौत हो गई। चारों के शव कुएं के अंदर से बरामद कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: 'ट्रेन है या जू...': गरीब रथ एक्सप्रेस के AC कोच में निकला सांप, यात्रियों की निकल गईं चीखें
 


संबंधित समाचार