रिपोर्टर - नौशाद अहमद
सूरजपुर। सूरजपुर जिला पंचायत नामांकन की आखिरी दिन राजनीति से हटकर खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली है जहां क्षेत्र क्रमांक 15 से चुनाव लड़ रही रेणुका सिंह की बेटी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक खेलसाय सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद लेकर फोटो सेशन भी कराया।
दोनों को दी शुभकामनायें
चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री स्व तुलेश्वर सिंह के पुत्र सतवंत सिंह की बहन व कांग्रेसी नेत्री शशि सिंह ने दोनों के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा की अपने भाई और रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह को चुनाव लड़ने पर बधाई दी और कहा कि दोनों आगे जाकर बड़ा नेता बनेंगे दोनों को मेरी शुभकामनाएं। आज की राजनीति में लोग एक दूसरे को दुश्मन की तरह लेते है पर यह तस्वीर लोकतंत्र खूबसूरत बनाता है।
शशि सिंह, कांग्रेस नेत्री