होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

डेरी गड़ाई रस्म के साथ बस्तर दशहरे का हुआ आगाज, 75 दिनों तक बस्तर में मचेगी धूम

डेरी गड़ाई रस्म के साथ बस्तर दशहरे का हुआ आगाज, 75 दिनों तक बस्तर में मचेगी धूम

रिपोर्टर - जीवानंद हलधर 
जगदलपुर।
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे का आज से आगाज हो गया है। यह 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरे की शुरूवात दुसरी प्रमुख डेरी गड़ाई रस्म के साथ शुरू हो गई है। हरेली अमावस्या के दिन पाट, जात्रा रस्म अदा करने के बाद आज डेरी गड़ाई रस्म को पूरे विधि विधान के साथ संपन्न किया गया। 

विशालकाय रथ का निर्माण शुरू

इस प्रमुख रस्म को सीरासार भवन में बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व मांझी चालकियों के अलावा प्रशासन के अधिकारियों के बीच डेरी गड़ई की रस्म को पूरा किया गया। वर्षो से चली आ रही परपरा का निर्वहन करते हुए आज से विशालकाय रथ का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा जिसमे बस्तर संभाग से ग्रामीण शामिल होने जगदलपुर पहुंचते हैं। आज से शुरु हुये पर्व में माता की डोली की विदाई के साथ संपन्न किया जाएगा।


इस प्रमुख रस्म में दशहरा समिति के पदाधिकारियों और प्रशासन आज से बस्तर दशहरे में चलने वाले रथ निर्माण के लिए लकडी लाई जाएगी। बता दे कि इस महापर्व में बस्तर सहित पड़ोसी राज्यो से भी भक्त मा दंतेश्वरी के दर्शन करने पहुंचते  हैं।
 


संबंधित समाचार