होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

फीट्स इन फीटू : चार दिन की बच्ची के पेट में बच्चा, हिल उठे डॉक्टर

फीट्स इन फीटू : चार दिन की बच्ची के पेट में बच्चा, हिल उठे डॉक्टर

फीट्स इन फीटू : देश और दु​निया में चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आ चुके है, जिन्होंने इंसानों की जान बाचाने वाले डॉक्टरों को ही नही लोगों को चौंका दिया। हाल ही में मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो शायद दुनिया में पहला मामला हो सकता है। अगर आपको कोई कहे की तीन दिनों पहले जन्मी एक बच्ची के पेट में भी एक बच्चा पल रहा है तो आपको यकिन नहीं होगा। 

जी हां ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सागर जिले के केसली से सामने आया हैं। यहां एक चार दिन की बच्ची अपने पेट में भी जिंदा भ्रूण लेकर जन्मी है। खबरों के अनुसर बताया जा रहा है कि एक प्रसूता की चार दिनों पहले डिलीवरी कराई गई थी। जब नवजात बच्चे का सीटी स्कैन किया गया तो  बच्ची के पेट में भ्रूण देखा गया। वो भी जिंदा। बच्ची का परीक्षण करने वाले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का कहना है कि यह मामला उनके जीवन का पहला मामला है। वे हैरान है। 

विकसित नहीं होता भ्रूण

इस तरह के मामलों को फीट्स इन फीटू कहते है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामलों में भ्रूण के अंदर भ्रूण जीवित नहीं रह पाते हैं। क्योंकि शिशु के पेट में मौजूद भ्रूण को ब्लड और अन्य पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। बच्चे का पेट भी बहुत छोटा होता है। जिसके चलते भ्रूण जिंदा नहीं रहता है। 

हालांकि फीट्स इन फीटू के मामले दुनिया में करीब 200 से अधिक सामने आ चुके है। ऐसे मामले 5 से 10 लाख में से एक सामने आता है। 


संबंधित समाचार