होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

179 महतारी सदन की मिली स्वीकृति: हर ग्राम पंचायत में 2500 वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन, रहेंगी ये सुविधाएं

179 महतारी सदन की मिली स्वीकृति: हर ग्राम पंचायत में 2500 वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन, रहेंगी ये सुविधाएं

रायपुर: प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से 179 महतारी सदन की स्वीकृति मिली है। 179 महतारी सदन हेतु 52 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, महतारी सदन 25 सौ वर्गफुट में तैयार की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से 179 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी सदन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा। न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

सदन में रहेंगी ये सुविधाएं: 

प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।

5 साल में बनेंगे सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन :

प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा। महतारी सदन बनाने की शुरुआत हो गयी है। पहले चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनना प्रारंभ किया जा रहा है व 5 साल में सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनेंगे।


 


संबंधित समाचार