होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Nigam Mandal : मध्यप्रदेश निगम मंडलों में जल्द होंगी नियुक्तियां? आएगी सूची!

MP Nigam Mandal : मध्यप्रदेश निगम मंडलों में जल्द होंगी नियुक्तियां? आएगी सूची!

MP Nigam Mandal : मध्यप्रदेश निगम मंडलों में होने वाली नियुक्तियां लंबे समय से अटकी हुई है। करीब 2 साल होने को है, लेकिन निगम मंडलों का प्रभार अबतक नहीं सौंपा गया है। शिवराज सिंह की सरकार में निगम मंडलों में नियुक्तियां की गई थी, लेकिन प्रदेश में मोहन सरकार बनने के बाद निगम मंडलों को निरस्त कर दिया गया था। तब से लेकर अबतक निगम मंडलों में नियुक्तियां नहीं हो सकी। 

खत्म होगा इंतजार!

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी जल्द ही पार्टी आलाकमान से चर्चा कर निगम मंडलों में नियुक्तियां कर ऐलान करेगी, लेकिन सूची नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के ऐलान के बाद ही संभव हो सकेगा। बीजेपी के एक सीनियर विधायक का कहना है कि निगम मंडलों की सूची को लेकर अब इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होगा, निगम मंडलों की सूची तैयार हो चुकी है, लेकिन सही मौका देखकर संगठन से राय मशवरा कर सूची को जारी किया जाएगा। वही निगम मंड़लों की कुर्सी की आस में एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति बनी हुई है। सबसे ज्यादा आस कांग्रेस से ​बीजेपी में आए नेता लगाए बैठे है। 

नाराजगी से खिंचेगी मामला?

निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक जानकारों का तर्क है कि अगर बीजेपी मंडलों की सूत्री जारी करती है तो पार्टी में नाराजगी से मामला लंबा खिंच सकता है। क्योंकि बीते करीब एक साल से सूची को लेकर मंथन चल रहा है। जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर कई जिलों और नेताओं में बवाल हुआ था। कांग्रेस से बीजेपी में आए जिन नेताओं से बीजेपी ने वादा किया था, उन्हें निगम मंडलों में एडजस्ट करना होगा। जिसके चलते बीजेपी के पुराने नेता मुखर हो सकते है। ऐसे में बीजेपी को बीच का रास्ता निकालकर ​निगम मंडलों में नियुक्तियां करनी होंगी। 

निगम मंडलों की रेस में कौन-कौन?

निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई नाम चर्चा में बने हुए है। जिनमें बीजेपी के नए विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, साल 2023 में विधानसभा चुनाव हारे कद्दावर नेता और मंत्री, लोकसभा में जिन्हें सांसद का टिकट नहीं दिया गया , या फिर जिनका टिकट काट दिया गया ऐसे नेताओं को निगम मंडलों में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा कांग्रेस से बीजेपी में आए कद्दावर नेताओं को भी मंडलों में शामिल किया जा सकता है। 

निगम मंडलों में नियुक्तियां कब होंगी? मंडलों में किन नेताओं को शामिल किया जाएगा? यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों की माने तो मध्यप्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है। नए अध्यक्ष का मामला सुलझने के बाद ही निगम मंडलों में नियुक्तियां हो सकेंगी। 


संबंधित समाचार