होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अरबी कलाकार डिस्टिंक्ट के साथ जुड़े अंशुल गर्ग,सफलता का सिलसिला लगातार जारी

अरबी कलाकार डिस्टिंक्ट के साथ जुड़े अंशुल गर्ग,सफलता का सिलसिला लगातार जारी

अंशुल गर्ग सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड म्यूजिक को अद्भुत इंडियन म्यूजिक प्रतिभा के साथ जोड़कर भारत में ला रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले चार्टबस्टर गुली माता के लिए मोरक्कन गायक साद लैमजारेड (Saad Lamjarred) के साथ मिलकर काम किया, फिर उन्होंने फ्रांसीसी गायक टायक (Tayc) के साथ वायरल सेंसेशन यिम्मी यिम्मी बनाया जो आज भी ट्रेंड कर रहा है। अब हैट्रिक पूरी करते हुए उन्होंने अपने नवीनतम ट्रैक ज़ालिमा में अरबी गायक डिस्टिंक्ट के साथ हाथ मिलाया है।

अंशुल की सफलता का सिलसिला लगातार जारी है, गुली माता जबरदस्त हिट रही और यिम्मी यिम्मी अभी भी इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब पर इसे केवल 45 दिनों में 100 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं और अब ज़ालिमा संगीत प्रेमियों के लिए नया क्रेज बन गया है। अंशुल की संगीत प्रतिभा वास्तव में बहुत ही जबरदस्त है।


संबंधित समाचार