होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कर्मचारियों को बड़ा झटका ! इस मल्टीनेशनल कंपनी ने work from home का कल्चर किया बंद, नियमों में भी किया बदलाव

कर्मचारियों को बड़ा झटका ! इस मल्टीनेशनल कंपनी ने work from home का कल्चर किया बंद, नियमों में भी किया बदलाव

देश और दुनिया में वर्क फ्रॉम होम का कल्चर काफी ट्रेंड में है। कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने कर्मचारियों को यह सुविधा कोरोना महामारी के दौरा दिया था। लेकिन अब कुछ कंपनियों में अब यह कल्चर जल्द ही खत्म होने जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद दिग्गज टेक कंपनी अमेजन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई है। इतना ही नहीं अब कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन दफ्तर जाना अनिवार्य कर दिया गया है। 

खास परिस्थितियों में मिलेगी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा 

कंपनी जल्द ही एक नई पॉलिसी जारी करने जा रही है। जिसके तहत अब कुछ खास परिस्थितियों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी जा सकती है लेकिन यह विकल्प सीनियर टीम लीडर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। साथ ही पहले अमेजन ने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन ऑफिस आने की अनुमति दी थी लेकिन अब इस नियम को संशोधित कर 5 दिन कर दिया गया है।

2025 से वर्क फ्रॉम होम सुविधा होगी बंद

Amazon ने हाल ही में अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल The Guardian की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने घोषणा की है कि जनवरी 2025 से वर्क फ्रॉम होम (work from home) की सुविधा पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। वहीं कंपनी के नए दिशानिर्देशों के तहत, सभी कर्मचारियों को हफ्ते के 5 दिन ही ऑफिस में उपस्थित रहना अब अनिवार्य होगा।

क्यों लिया गया यह फैसला

एंडी जेसी के अनुसार, ऑफिस में आकर काम करना कर्मचारियों के लिए न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे कंपनी की कार्य संस्कृति भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि एक साथ काम करने से नए आविष्कारों और बेहतर टीमवर्क के लिए माहौल बनता है।
 


संबंधित समाचार