होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा को प्राकृतिक प्रकोप से बचाने किया महादेव का अभिषेक

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा को प्राकृतिक प्रकोप से बचाने किया महादेव का अभिषेक

भोपाल। अमरनाथ यात्रा भारी बारिश से प्रभावित हो रही है। लगातार जम्मू और कश्मीर में तेज बारिश का दौर चल रहा है। इस दौरान अमरनाथ यात्रा सकुशल जारी रहने के लिए भोले के भक्तों द्वारा राजधानी में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल भोपाल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि विगत 2 वर्षों से 7 से 8 जुलाई के बीच अमरनाथ यात्रा में प्राकृतिक आपदा आने से यात्रा में विघ्न उत्पन्न हो रहा है। इस वर्ष पुन: यह स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पंडित गिरीश मिश्रा ने विधि विधान से इंद्रपुरी स्थित तुरंत महादेव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक कराया गया। रिंकू भटेजा ने आगे बताया कि मंडल का 23 शिव भक्तों का 9वां जत्था सुबह हिमसागर एक्सप्रेस से रवाना हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व प्रमोद शुक्रवारे द्वारा किया जाएगा।

प्रार्थना करने वालों में  मंडल सचिव रिंकू भटेजा, सचिन सेवा रामानी, योगेश श्रीवास्तव, सचिन आर्य, गुड्डू अग्रवाल, अमरीश पटेल, गजेंद्र ठाकुर, रामेश्वर अग्रवाल राजकुमार रघुवंशी, अरुण तिवारी, बृजेश पाठक, मोनू चौरसिया, संजय चंद्रवंशी, दिव्या बोहरा, मनीष पवासे, विनीत वर्मा, योगिता श्रीवास्तव, मनीषा उपस्थित थे।


संबंधित समाचार