होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : सावधान मध्यप्रदेश! आज चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले?

MP Weather Update : सावधान मध्यप्रदेश! आज चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले?

MP Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। गुरुवार से आसमान पर छाए बादलों के साथ शुक्रवार से मौसम में ठंडक आ गई है। जिससे देर रात से प्रदेश के डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर के अमरकंटक, शहडोल, पन्ना और मैहर में बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने और तेज आंधी चलने का संभावना है। शुक्रवार को भोपाल, सीहोर और सागर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। भोपाल में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान बादल छाए रहे और हवाएं भी चली। 

यहां हो सकती है बारिश 

सागर, दमोह, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, दक्षिण मंडला, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, उत्तर शहडोल, दक्षिण सतना, दक्षिण रीवा में बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। जबकि शुक्रवार की सुबह सिंगरौली और मंडला में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। दमोह, सागर के रहली और सिंगरौली के सरई इलाके में ओले गिरे। 

ओले गिरने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से प्रदेश में ओलावृष्टि, बारिश, गरज-चमक और आंधी चल रही है। मौजूदा सिस्टम का असर 23 मार्च तक रहेगा। मौसम का नया सिस्टम बनने की वजह से प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर कई जिलों में बारिश हुई। इनमें शहडोल, कटनी, उमरिया, जबलपुर, सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, दमोह, सीधी, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, सिवनी, पन्ना, सागर, मंडला, रीवा, बैतूल, भोपाल, रायसेन, शिवपुरी, विदिशा, नर्मदापुरम, मऊगंज, निवाड़ी, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, छतरपुर, अशोकनगर, राजगढ़, बालाघाट जिले शामिल हैं।


संबंधित समाचार