Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन का नया नियम, VIP दर्शन बंद करने के साथ REEL बनाने पर लगाई रोक

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन का नया नियम, VIP दर्शन बंद करने के साथ REEL बनाने पर लगाई रोक

देहरादून:  चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओ के लिए जरूरी सूचना, उत्तराखंड सरकार ने इस बार चारधाम यात्रा को लेकर कुछ नए नियम तैयार किये है। जिसके तहत मंदिर में वीडियो ग्राफी और फोटो ग्राफी पूरी तरह से बंद रहेगी। तो वही मंदिर प्रशासन ने VIP दर्शन पर भी रोक लगा दी है।  इतना ही नहीं अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे बिना दर्शन किये ही वापस भेज दिया जायेगा। 

30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा

बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस साल 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। तो वही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए है। इस बार की चारधाम यात्रा के लिए अब तक 9 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी बड़ी संख्या में भक्त उत्तराखंड आते है। ताकि उनकी मनोकामना पूरी हो सके। 

मौसम खराब होने पर यात्रियों के लिए बने 10 होल्डिंग स्‍थल

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल, 2025 (अक्षय तृतीया) से शुरू होगी। सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। सबसे आखिर में 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा मार्ग को 10-10 किलोमीटर के हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्से में 6 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अगर मौसम खराब होता है, तो यात्रियों को राहत देने के लिए 10 जगहों पर होल्डिंग स्थल बनाए गए हैं। यहां पर खाने-पीने और दूसरी जरूरी चीजें मिलेंगी।


संबंधित समाचार