होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS: उज्जैन में 40 से अधिक मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, मचा हडक़ंप

UJJAIN NEWS: उज्जैन में 40 से अधिक मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, मचा हडक़ंप

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज नगर निगम व राजस्व विभाग की टीम ने अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया। यह निर्माण उज्जैन के जूना सोमवारिया क्षेत्र में स्थित अवेध मदीना कालोनी में किया गया था। इस बात की जानकारी जब प्रसाशन को लगी तो वो पुलिस विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और  जेसीबी व ट्रैक्टर की सहायता से अवैध निर्माण को धराशायी किया। इधर, प्रशासन की इस कार्रवाई से चारों तरफ हडक़ंप मच गया है। 

यह कार्यवाही शुक्रवार को की गई

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिंहस्थ क्षेत्र का है। जहां भू माफियों द्वारा अवैध रूप से काटी कालोनी में 40 से अधिक मकान बनाए गए थे। इस बात की जानकारी जब प्रशासन को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और 40 से अधिक मकान पर प्रशासन का बुलडोज चलाया। प्रशासन ने उक्त अवैध और बिना अनुमति निर्माण को जेसीबी व ट्रैक्टर की सहायता से धराशायी किया। अवैध निर्माण तोड़ने के लिए प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी  की थी। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया गया था। यह कार्यवाही शुक्रवार को की गई।


संबंधित समाचार