होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

3 महिला मावोवादी सहित कुल 4 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, एसपी गौरव रॉय ने सौंपे चेक 

3 महिला मावोवादी सहित कुल 4 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, एसपी गौरव रॉय ने सौंपे चेक 

रिपोर्टर - पंकज सिंह भदौरिया
लोकेशन - दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय के समक्ष 3 महिला मावोवादी सहित कुल 4 नक्सलियों ने सरेंडर कर मुख्यधारा में जुड़ गये। समर्पित सभी नक्सलियों पर 20 लाख ईनाम था. समर्पित नक्सलियों में 8-8 लाख के पति-पत्नी ने भी समर्पण किया है। समर्पित नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं. सभी को 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि एसपी ने दी। 

इन्होने किया सरेंडर 
एसपी गौरव रॉय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि रीजनल कंपनी नम्बर 2 का सदस्य हुंगा तामो उर्फ तामोसुर्या पिता स्व जोगा तामो 8 लाख ईनामी,  रीजनल कंपनी नम्बर 2 की महिला नक्सली आयती ताती पति हुंगा तामो उर्फ सुर्या 8 लाख ईनामी, उत्तर सब जोनल ब्यूरो सदस्या/राजनीतिक टीम सदस्य देवे उर्फ विज्जे 3 लाख ईनामी और पूवर्ती आरपीसी KAMS क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन की अध्यक्ष 1 लाख ईनामी नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। 

गौरव रॉय, एसपी दंतेवाड़ा


संबंधित समाचार