होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rajasthan News : 'जल्दी पुलिस को भेजो वरना लोग उन्हें मार डालेंगे' चोरों ने पुलिस से मांगी मदद 

Rajasthan News : 'जल्दी पुलिस को भेजो वरना लोग उन्हें मार डालेंगे' चोरों ने पुलिस से मांगी मदद 

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां चोरों ने खुद जेल में जाने के लिए पुलिस को फोन किया और जेल ले जाने को कहा। इस घटना ने सभी को चौका दिया है। फिलहाल सभी चोर थाने में बंद है। चलिए जानते है इस पूरी घटना के पीछे आखिर क्या वजह है। 

आपको बता दें कि यह पूरा मामला बीकानेर के कोलायत का बताया जा रहा है। जहां चोरों की हैरतअंगेज घटना ने सभी को हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार बिचलाबस निवासी मदनलाल के पिता मोहनलाल पारीक का गुरुवार को निधन हो गया था। जिसके जलते मदनलाल अपने दो भाइयों के घर चला गया। इसके माकन को सुना देख दो चोर चोरी के इरादे से रात करीब तीन बजे उसमे घुस गए। 

इसी दौरान मदनलाल किसी काम से वहां पहुंच गया। तब उसे कुछ आवाजे सुनाई दी जिसके बाद उसने शोर मचाकर सभी ग्रामीणों को बुला लिया। तत्काल आस-पास के सभी लोगों ने घर को चारों ओर से घेर लिया और चोरों को बाहर आने को कहा। ग्रामीणों की बात सुनकर दोनों चोर बहुत डर गए और अपनी जान बचाने के लिए डायल 100 पर कॉल लगा दिया। 

चोरों ने पुलिस को फोन लगाकर कहा कि वे कोलायत में एक घर में चोरी करने आए थे। गांव वालों ने उन्हें घेर लिया है। जल्दी पुलिस को भेजो, वरना लोग उन्हें मार डालेंगे। पहले तो पुलिस को ये एक मजाक लगा लेकिन दुबारा कॉल आने पर पुलिस गंभीर हुई और घटनास्थल पार पहुंची। दोनों चोरों को भीड़ से बचाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। 


संबंधित समाचार