जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात ने सड़क किराने बैठे युवक की लोहे की रोड से हमला कर मौत के घाट उत्तार दिया। आरोपी ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरा मामला जबलपुर के थाना आधारताल के जवाहर नगर का है।
लोहे की टॉमी से की गई हत्या
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस बताया कि मृतक युवक सड़क किराने बैठा था। इस दौरान एक अज्ञात ने लोहे की टॉमी से युवक पर वार कर मौत के घाट उत्तार दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक थाना आधारताल क्षेत्र के जवाहर नगर का रहने वाला था। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान सोनू यादव के रूप में हुई
दूसरी घटना दतिया की है। जहां आज एक युवक का शव जंगल के बीच में पेड़ से लटका मिला। युवक के शव को जब सुबह लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कों बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक की पहचान सोनू यादव नामक युवक के रूप में की गई। जिसका शव सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दावल पीर के जंगल में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।