होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नवरात्रि की तैयारियों को लेकर मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति की बैठक हुई आयोजित, कई विषयों पर हुई चर्चा 

नवरात्रि की तैयारियों को लेकर मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति की बैठक हुई आयोजित, कई विषयों पर हुई चर्चा 

लोकेशन  : डोंगरगढ़ 
रिपोर्टर - राजा शर्मा 

राजनांदगांव जिले के धर्मनगरी डोंगरगढ़ में 3 अक्टूबर से चालू होने वाली क्वार नवरात्रि पर्व की प्रशासनिक स्तर पर जोरो शोरो से तैयारियां चल रही है। नवरात्रि पर्व में बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों एवम् शहर के लोगों के आवागमन को लेकर थाना परिसर डोंगरगढ़ में शान्ति समिति की बैठक रखी गई। इस बैठक में मीडिया, शहर के गणमान्य नागरिक, मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति एवम् सभी धर्मों के लोगों को शामिल किया गया था। 

सभी स्तर पर तैयारियां जारी 
मां बमलेश्वरी के दरबार में दूर दूर से दर्शनर्थियो का आना होता हैं जिसके चलते प्रशासनिक स्तर पर हर पहुलूओ को ध्यान में रख कर तैयारियां की जाती हैं। जिससे स्थानीय निवासी एवम् दर्शनार्थियों को कोई असुविधा ना हो चाहे स्वास्थ का विषय हो या सड़क, बिजली, पानी, सफाई का विषय हो हर बिंदुओं पर प्रशासन नवरात्र पर्व के पहले विचार विमर्श करता है। लेकिन पिछले कई वर्षों से देखा जा रहा है की शहर रेलवे लाइन के कारण दो भागों में बटा हुआ है।

नवरात्रि पर्व में अंडरब्रिज खोलने की उठी मांग 
एक ओर नवरात्रि महोत्सव का आयोजन होता हैं तो दूसरी ओर स्थानीय निवासियों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। स्थानीय निवासियों ने सालो से बन्द पड़े अंडरब्रिज को नवरात्रि पर्व में खोले जाने के विषय को लेकर मांग रखा है जिसे रेलवे तैयार नहीं रहती। जबकि लोकल स्तर पर इसकी आवश्यकता अधिक होती हैं , चुकी रेलवे लाइन के दोनों ओर बसे लोगों को आवगमन करना होता हैं । मेले के बीच से होकर लोगों को आना पड़ता है। समस्या यह है की बाहर से आए दर्शनार्थीयो की भीड़ में स्थानीय निवासियों को वाहन या पैदल चलने में असुविधा होती हैं। 

विभाग के आदेश का पालन होगा - स्टेशन मास्टर
इसी विषय को लेकर बन्द पड़ी अंडरब्रिज को खोलने की मांग स्थानीय निवासियों ने की हैं। बैठक में आए रेलवे अधिकारी स्टेशन मास्टर गुरुचरण सेट्टी ने कहा की बन्द अंडर ब्रिज को खोलने की मांग को ऊपर अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। आदेश मिलने पर बन्द अंडरब्रिज को नौ दिन नवरात्र पर्व में खोल देंगे। आदेश ना मिलने की स्थिति में यह यथावत बन्द ही रहेगा। नवरात्रि पर्व में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलता है।

सब अपने अपने स्तर पर स्टॉल एवम् अन्य माध्यमों से दर्शनार्थियों को सहयोग प्रदान करते हैं। सबसे अहम भूमिका पुलिस विभाग की होती हैं पुलिस विभाग के आला अधिकारी एवम् कर्मचारी चौबीसो घण्टे अपनी ड्यूटी देकर लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करते हैं। हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं जिससे कोई अप्रिय घटना ना घटे इसी क्रम में आज पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील किया है कि असमाजिक तत्वों की जानकारी किसी को मिलती हैं तो तुरन्त ड्यूटी में तैनात कर्मियों को अवगत कराए जिससे कोई अप्रिय घटना ना घटे बाहर से आए हमारे मेहमान दर्शनार्थियों को तकलीफ़ ना हों।


संबंधित समाचार