सुकमा एसपी के समक्ष सरेंडर 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सभी पर थे इतने लाख का इनाम...  

सुकमा एसपी के समक्ष सरेंडर 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सभी पर थे इतने लाख का इनाम...  

कोंटा। छत्तीसगढ़ के कोंटा में 26 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।जिसमें 6 महिला सहित सरेंडर करने वाले नक्सलियों में पीएलजीए बटालियन नंबर एक के नक्सली भी इसमें शामिल हैं। बता दें ये सभी आत्मसमर्पित नक्सली इससे पहले कई दर्जनों घटनाओं में शामिल थे। इन नक्सलियों में अधिकतर नक्सली कोंटा ब्लॉक के निवासी बताएं जा रहे हैं। 

इस संगठन में थे सक्रिय :

जानकारी के मुताबिक सुकमा एसपी के समक्ष  महिला नक्सली सहित कुल 9 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। जो कोंटा ब्लॉक के जगरगुंडा एरिया कमेटी के मेंबर हैं। बताया जा रहा है कि विगत कई वर्षों से ये सभी सरेंडर नक्सली एक संगठन में सक्रिय रहकर अनेक घटनाओं में शामिल रहे। इन पर सरकार ने लगभग 26 लाख रुपए का इनाम रखा था। यह बड़ी सफलता कोंटा सूचना शाखा, थाना चिंतलनार , कोबरा और सीआरपीएफ की विशेष भूमिका रही है। 
अब तक इतने नक्सलियों ने किया सरेंडर :

हाल ही में 20 मार्च को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 26 नक्सली मारे गए थे। ऐसे में  लगातार पुलिस बल को मिल रही सफलता के बाद नक्सलियों में भय व्याप्त हो गया है। वहीं इससे 22 नक्सलियों ने रविवार को आत्मसमर्पण किया है। बतादें कि समर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में 6 नक्सलियों पर लगभग 11 लाख रुपयों का ईनाम था। जिसमें प्लाटून मेम्बर्स, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य और  AOB डिवीजन सदस्य इसमें शामिल हैं। उन्होंने  ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क और CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी के सामने सरेंडर किया हैजानकारी के मुताबिक बीजापुर में अब तक 107 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 


संबंधित समाचार