मेष राशि: शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों का साथ मिलेगा।
वृष राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु मन परेशान रहेगा।
मिथुन राशि: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु लाभ में कुछ कमी आ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कर्क राशि: धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुटुम्ब के बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि: परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सम्पत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत करेंगे।
कन्या राशि: किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी।
तुला राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि: शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।
धनु राशि: आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मकर राशि: रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।व्यर्थ के क्रोध से बचें। लाभ में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुखद समाचार मिलेगा।
कुंभ राशि: मन अशान्त हो सकता है। संयत रहें। आलस्य भी बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में कुछ सुधार होगा।
मीन राशि: आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है।