होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

indore news: युगपुरुष धाम आश्रम में 6 बच्चों की मौत, कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस किया जारी, मान्यता होगी रद्द

indore news: युगपुरुष धाम आश्रम में 6 बच्चों की मौत, कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस किया जारी, मान्यता होगी रद्द

इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के युग पुरुष आश्रम में 6 बच्चों की मौत के बाद से प्रशासन में हड़कप  मच गया है। दो दिनों में 6 बच्चों की मौत के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए SDM को जहां ससपेंड कर दिया है। तो वही दूसरी तरफ आश्रम को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जिसके जवाब 3 दिनों के अंदर मांगे गए है। इसके साथ ही संस्था की मान्यता भी रद्द की जाएगी। 

बच्चों को दूसरी जगह किया जाएगा शिफ्ट 

इसके साथ ही आश्रम के द्वारा एक बच्चे की मौतों को छुपाने का भी प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि आश्रम में क्षमता से अधिक बच्चे है। जिन्हे अगले एक दो दिनों में उनमे से कुछ बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि बीमार बच्चो में कॉलरा की पुष्टि हुई है। जिनका इलाज जारी है। तो वही आज कुछ बच्चों की डिस्चार्ज भी किया जाएगा। 

दूषित पानी और खाने के कारण बच्चों में फैला हैजा 

आपको बता दें कि इंदौर में स्थित युगपुरुष धाम आश्रम में एक साथ कई बच्चे फ़ूड पोइसोनिंग का शिकार हो गए थे। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत ज्यादा ख़राब होने की वजह से एक एक कर 6 बच्चों की मौत हो गई, तो वही अन्य का इलाज जारी है। डॉक्टर्स ने बताया कि दूषित पानी और खाने के कारण बच्चों में हैजा फैल गया। इस वजह से उनकी मौत हो गई।

आश्रम की लापरवाही से बच्चों की मौत 

आश्रम की लापरवाही से बच्चों की मौत हुई है। वही इस मामले को गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने आश्रम की मान्यता रद्द करने और सचिव पर एफआईआर करने की बात कही है। साथ ही आश्रम को लेकर जांच  के निर्देश भी दिए गए है। जहां आश्रम में कई लापरवाही देखने को मिली। किचन और बच्चों के कमरों में गंदगी फैली हुई थी। खेलने की उचित व्यवस्था नहीं थी। कमरों में वेंटीनेशन की कोई सुविधा नहीं थी।


संबंधित समाचार