
भोपाल : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने जा रहे है। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का आयोजन इस साल 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच किया गया था। जिसमे प्रदेशभर से 22 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। स्टूडेंट्स अपने परीक्षा के परिणाम www.rskmp.in/result.aspx वेब पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। नतीजे आज दोपहर एक बजे जारी कर दिए जायेंगे।
22 लाख स्टूडेंट्स हुस परीक्षा में शामिल
बता दें कि इस बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी
बता दें कि परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो स्टूडेंटस की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
MP Board 5th 8th Result 2025: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिख रहे 'MP Board 5th 8th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन विवरण (रोल नंबर/समग्र आईडी) दर्ज कर सबमिट करें।
- आपका एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- मार्कशीट की पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।