भोपाल : मध्य प्रदेश में बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारी तेज कर दी है। 5वीं- 8वीं की बोर्ड परीक्षा जहां 24 फरवरी से शुरू हो रही है। तो वही 25 फरवरी से 12 वी और 27 फरवरी से 10 वी कक्षा के एग्जाम होने जा रहे है। जिसको लेकर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा का सेंटर स्कूल के 3KM के अंदर बनाने के निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए है।
दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक होगी परीक्षा
मध्यप्रदेश बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस बार 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होने वाले है। बताते चले की 5वीं कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी से 1 मार्च, तो वही 8वीं कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च तक होंगी। जिसका आयोजन एक ही पाली में किया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इस दौरान विद्यार्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
सभी परीक्षा केंद्रों पर बेंच व डेस्क की उपलब्धता आवश्यक
खास बात ये है कि हर जनशिक्षा केंद्र के तहत 5 केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र स्कूल से तीन किमी के अंदर ही होंगे और एक केंद्र पर 250 से अधिक विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे।विशेष परिस्थितियों में राज्य शिक्षा केंद्र को सूचित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अनुमति से परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। परीक्षा केंद्र उन्ही जगहों को बनाया जाएगा। जहां पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालर की व्यवस्था हो।