MP BUDGET 2025: भोपाल : मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज मोहन सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। इस बजट में वैसे तो सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया गया। लेकिन पढ़ाई पर बजट में ज्यादा फोकस किया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश में जनजातीय इलाकों में सीएम राइज स्कूल बनाए जाने की बात कही। जिसके लिए 3068 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही 50 आदिवासी छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाएगा
MBBS की 400 सीटें बढ़ाई जाएंगी
इसके साथ ही बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि एमबीबीएस की 400 सीटें बढ़ाई जाएंगी। जिसमे मेडिकल कॉलेज में पीजी की 255 सीटें भी बढ़ाई जाएंगी। साथ ही 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुलेंगे. सभी शासकीय वाहनों को 15 साल की आयु के बाद पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फेसिलिटी (RVSF) के माध्यम से स्क्रैप कराया जाना अनिवार्य किया गया है।