होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS: त्योहार से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार 520 लीटर का नकली घी पकड़ा, जांच जारी

INDORE NEWS: त्योहार से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार 520 लीटर का नकली घी पकड़ा, जांच जारी

इंदौर :  इंदौर नकली खाद्य पदार्थों का गढ़ बनता जा रहा है। पूर्व में कई जगहों पर नकली, दूध, दही और घी सहित दूषित खाद्य पदार्थ खाद्य विभाग द्वारा पकड़ा गया है। इसी कड़ी में त्योहार से पहले खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार 520 लीटर का नकली घी इंदौर से पकड़ा। जिसकी कीमत 7 लाख रूपए बताई जा रही है। नकली घी का जखीरा वीर सावरकर नगर में पकड़ा गया है। वही खाद्य विभाग मामले में आगे की करवाई कर रही है। 

सात लाख कीमत का नकली घी खाद्य विभाग ने पकड़ा 

बताया जा रहा है कि यह नकली घी राजस्थान से लाया गया था।  जिसे इंदौर में बेचने का प्रयास किया जा रहा था। जिसे आज खाद्य विभाग ने पकड़ लिया। प्रदेश में मिलावट के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह खाद्य विभाग की टीम को निर्देश जारी किये थे। जिसके चलते विभाग द्वारा अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए सामानों को जब्त किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश को मिलावट मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 


संबंधित समाचार