होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: इंदौर में सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 17 घायल, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

MP NEWS: इंदौर में सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 17 घायल, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बाइक और टैंकर में टक्कर के चलते 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही 17 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। जिनका इलाज इंदौर के एम वाय अस्पताल में जारी है। यह हादसा शुक्रवार सुबह इंदौर के समीप मानपुर के भैरव घाट के पास हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

महाकाल मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु टेंपो ट्रैवलर में कर्नाटक से दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आए थे। वे महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस कर्नाटक की ओर जा रहे थे। तभी देर रात एक टैंकर ने पहले ट्रैवलर और फिर बाइक को टक्कट मार दी। जिसकी वजह से हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमे दो महिला और दो पुरुष के नाम शामिल है। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान 

यह घटना मानपुर थाना क्षेत्र की है। मामले में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस भीषण सड़क हादसे में हिमांशु और शुभम की मौत हो गई। दोनो महू क्षेत्र के ही निवासी है। इसके साथ ही मृतक महिलाओं की पहचान की जा रही है। सभी घायल यात्रियों का इलाज इंदौर के एम वाय अस्पताल में जारी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। 


संबंधित समाचार