भोपाल : दिवाली का त्योहार आने में महज कुछ दिनों का समय बचा है। जिसको लेकर बच्चों के साथ साथ हर वर्ग में ख़ुशी की लहर है। वैसे तो फेस्टिवल को लेकर काफी शहरों में छुट्टी का एलान कर दिया गया है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के स्कूलों में भी दीपावली पर 4 दिन की लंबी छुट्टी का ऐलान किया गया है। स्कूलों के साथ साथ दिवाली पर बैंक सहित सरकारी दफ्तरों में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
दीपावली पर लंबी छुट्टियां
दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दीपावली पर 4 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाने वाला है। 1 नवंबर को स्थानीय अवकाश रखा गया है। इसके बाद शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी रहेगी। वैसे स्कूलों में 27 अक्टूबर से ही छुट्टियां शुरू हो जाएगी। इन छुट्टियों का लाभ स्कूली बच्चों, बैंक कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारी सभी को मिलने वाला है।
चार दिन बंद रहेंगे सभी कार्यालय
इसके साथ ही बैंको की अगर छुट्टियों की बात करें तो 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 1 नवंबर को अभी तक छुट्टी नहीं की गई है। फिर 2 और 3 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। बीच में 1 नवंबर को भी बैंको में अवकाश किया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है।जानकारी के अनुसार दिवाली पर 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक का सार्वजनिक अवकाश होगा। ऐसे में सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी।