होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indefinite Strike : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे एमपी के 32 हजार स्वास्थ्यकर्मी 

Indefinite Strike : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे एमपी के 32 हजार स्वास्थ्यकर्मी 

Indefinite Strike : मध्यप्रदेश के करीब 32 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सरकार को अनिश्चितकाली हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहन है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे अनिश्चिकाली हड़ाताल पर चले जाएंगे और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव करेंगे।

करेंगे मंत्री के बंगले का घेराव

दरसअल, संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को रखा और चेतावनी दी कि यदि 21 अप्रैल तक मांगें पूरी नहीं हुई तो 22 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव हड़ताल की जाएगी। 

कई माह से नही मिल रहा वेतन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि प्रदेश में 32 हजार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी सपोर्ट स्टाफ, वार्ड बाय, आया, सुरक्षाकर्मी, डाटा एंट्री आपरेटर आदि के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कई कर्मचारी पूर्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पर कार्य कर चुके हैं। कई जिलों में कर्मचारियों को 5-6 माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। 

की घोटाले की जांच की मांग

इसके साथ ही वेतन में निर्धारित श्रमिक दरों की अनदेखी की जा रही है और कर्मचारियों के शोषण की शिकायतें सामने आई हैं। संघ ने मांग की है कि इस घोटाले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में नियमितीकरण, वेतनवृद्धि, महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश, चिकित्सा अवकाश, समान कार्य समान वेतन सहित अनेक मांगें शामिल हैं। संघ ने चेताया कि यदि तय समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ, तो हड़ताल कर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।


संबंधित समाचार