होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS: शीतला माता के दर्शन कर घर लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, दो की हालत गंभीर

GWALIOR NEWS: शीतला माता के दर्शन कर घर लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, दो की हालत गंभीर

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला। शीतला माता के दर्शन कर घर लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई, वही दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। इधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू कर  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी 

यह भीषण सड़क हादसा शुक्रवार दोपहर की है। जहां शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे कार सवार 5 श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिनमे से तीन की मौके पर मौत हो गई, तो वही दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह एक्सीडेंट झांसी रोड़ थाना क्षेत्र में आने वाले विक्की फैक्ट्री के पास हुआ। फ़िलहाल झांसी रोड़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने की मृतकों की पहचान  

इधर, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग माता के दर्शन कर लौट रहे थे। इस दैरान गाड़ी स्पीड में होने के चलते अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जिसकी वजह से  विवेक जोशी ,ऋतिक माझी और संजय धाकड़ की मौत हो गई है। वही सौरभ जोशी और एक युवक घायल हैं।  जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। 
 


संबंधित समाचार