छग हाईकोर्ट में 188 जजों का तबादला: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से लेकर सिविल जज तक हुए ट्रांसफर

छग हाईकोर्ट में 188 जजों का तबादला: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से लेकर सिविल जज तक हुए ट्रांसफर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं, जहां  188 जजों का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश में चार जिलों के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीशों के भी नाम शामिल हैं। आठ अलग-अलग आदेश जारी कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से लेकर सिविल जज जूनियर डिवीजन तक ट्रांसफर हुए हैं। इसमें चार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चार सीजेएम रैंक के जज, 60 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले हुए हैं।

87 सिविल जज जूनियर डिवीजन के भी तबादले हुए:

33 सीनियर सिविल जजों और 87 सिविल जज जूनियर डिवीजन के भी तबादले हुए हैं। सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े को बस्तर जगदलपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। किरण चतुर्वेदी प्रोसिडिंग आफिसर छत्तीसगढ़ स्टेट वक्फ ट्रिब्यूनल रायपुर को कोंडागांव जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।


संबंधित समाचार