हटा : मध्य प्रदेश के हटा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां मिट्टी की खोदाई के दौरान उसमे दबने से 18 वर्षीय पुष्पेंद्र रैकवार की मौत हो गई। दरअसल, पुष्पेंद्र रैकवार दिवाली पर अपने घर की सजावट के लिए मिट्टी लेने गया था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। इधर,युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पंचनामा कर शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा
यह पूरी घटना मध्यप्रदेश के मदोह जिले के हटा थाना क्षेत्र की है। जहां 18 वर्षीय पुष्पेंद्र रैकवार की मिट्टी की खदान धंसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सुबह करीब 9 बजे सुनार नदी के किनारे खुदाई कर रहा था। तभी अचानक मिट्टी धंसक गई। जिसमे दबने से पुष्पेंद्र रैकवार का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं सके। इधर, घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए सिविल अस्पताल हटा भेज। फ़िलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।