MP Assembly Session : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की दो विदेश यात्राओं का खर्चा 18 करोड़ रूपये आया है। इस बात का खुलासा विधानसभा सत्र के दौरान हुआ है। सरकार ने खुद इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने विधानसभा में सीएम मोहन की विदेश यात्रा पर हुए खर्च को लेकर सवाल किया था। जिसका सरकार ने लिखित में जवाब दिया।
यात्रा पर 180000000 रूपये खर्च
सरकार के लिखित जवाब के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव साल 2024 में यूके और जर्मनी के यात्रा पर गए थे। जिसपर करीब 10 करोड़ रूपये अस्थायी खर्च आया था। इसके बाद सीएम मोहन दूसरी बार जापान यात्रा पर गए थे। जिसपर करीब 7 करोड़ यपये खर्च आया था। उनकी दोनों विदेश यात्राओं पर करीब 18 करेड़ रूपये खर्च आया था।
एडवांस में दिए थे इतने पैसे
कांग्रेस विधायक के सवाल पर सरकार द्वारा दिए जवाब में यह भी बताया है कि सीएम मोहन की विदेश यात्रा के लिए 12 करोड़ से अधिक रूपये एडवांस में दिए थे। उनकी दोनों यात्राओं का मकसद केवल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाना था। समिट का आयोजन इसी साल फरवरी में आयोजित हुए था, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था।
इतने लोग गए थे विदेश
सरकार के जवाब के अनुसार सीएम मोहन ने अपने अबतक के कार्यकाल के दौरान दो विदेश यात्राए की थी। उनकी पहली जर्मनी यात्रा में सीएम मोहन समेत 15 लोग गए थे। इसके बाद उनकी दूसरी यात्रा जापान यात्रा में 12 लोग गए थे। इन दोनों यात्राओं में एक पत्रकर और एक वीडियो पत्रकार और सरकारी अधिकारी शामिल थे। दोनों यात्राओं के दौरान सीएम मोहन ने निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात की थी। उनकी दोनों यात्राओं पर 18 करोड़ रूपये खर्च हुए थे।
GIS में मिले 26.61 लाख करोड़
सीएम मोहन ने विदेश यात्रा को लेकर कहा की उनकी दोनों यात्राएं सफल रही। यात्रा के बाद सरकार ने जीआईएस का आयोजन किया, जिसमें करीब 26.61 लाख करोड़ रूपये का निवेश आया, जो राज्य की तरक्की का अध्याय बनेगा।