बजट सत्र का 17वां दिन: सीएम साय और मंत्री टंकराम देंगे सवालों का जवाब, सदन में लाए जाएंगे 75 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव... 

बजट सत्र का 17वां दिन: सीएम साय और मंत्री टंकराम देंगे सवालों का जवाब, सदन में लाए जाएंगे 75 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव... 

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 17वां दिन है। आज सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव विभिन्न पत्रों को सदन पटल पर रखेंगे। वहीं प्रश्नकाल के दौरान मंत्री टंकराम वर्मा और सीएम साय अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। बतादें आज सदन में 75 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं। जिसको लेकर सदस्यों द्वारा चर्चा किया जाएगा। इसके अलावा सदन में संकल्प सदन और कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे।

इन विषयों पर होगी चर्चा :

इसके अलावा शासकीय विधि विषयक कार्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री ओपी चौधरी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, केदार कश्यप और लखन देवांगन इस पर चर्चा करेंगे। सदन में आज इसके साथ ही चार अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे। ये संकल्प विधायक धर्मजीत सिंह, रिकेश सेन और अजय चंद्राकर के द्वारा लाए जाएंगे। इन सब के अलावा सीएम साय और डिप्टी सीएम साव आज विभिन्न पत्रों को सदन पटल पर रखेंगे। और 9 शासकीय विधि विषयक प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। 

शासकीय विधि विषयक प्रस्ताव :

वहीं शासकीय विधि विषयक कार्य में मंत्री विजय शर्मा, सीएम साय, लखन देवांगन, केदार कश्यप और ओपी चौधरी चर्चा करेंगे। इसके साथ ही आज सदन में विधायक अजय चंद्राकर, रिकेश सेन, धर्मजीत सिंह के द्वारा 4 अशासकीय संकल्प लाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि सदन में सरकार लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक भी लाई जाएगी।  
 


संबंधित समाचार