MP Doctor Strike : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की नाक में दम करने के लिए प्रदेश के करीब 15 हजार से अधिक डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने वाले है। डॉक्टर 20 फरवरी से आंदोलन की शुरूआत करने जा रहे है। प्रदेश के चिकित्सक लंबे समय से डीएसीपी, सातवें वेतन कार्य में प्रशासनिक दखलंदाजी समते कई मांगे सरकार से करते आ रहे है।
की आंदोलन की घोषणा
अपनी मांगों को लेकर मध्यप्रदेश चिकित्सा संघ ने आंदोलन की घोषणा कर दी है। चिकित्सा संघ 20 फरवरी को आंदोलन करेगा। संघ ने आंदोलन करने से पहले उच्च न्यायालय, डिप्टी सीएम और प्रमुख सचिव को एक पत्र भी भेजा है। जिसमें चिकित्सा संघ ने अपनी मांगे रखी है।
चिकित्सा संघ का कहना है कि हाइ पॉवर कमेटी का गठन अभीतक नहीं हुआ है। ना ही डीएसीपी, सातवें वेतनमान का लाभ कैबिनेट में पारित नहीं किया गया। इसी के चलते अब चिकित्सा संघ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर हो गया है। प्रदेश के हजारों डॉक्टर अब 20 फरवरी से आंदोलन करेंगे।