होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : बड़ी खबर ! 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर दी जान, हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

BHOPAL NEWS : बड़ी खबर ! 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर दी जान, हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

12 year old student committed suicide भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आत्महत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र का शव जब दोस्तों ने हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह पूरी घटना देहात के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र की है। 

निजी स्कूल में कक्षा 8वी में पढ़ाई करता था छात्र 

जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय वंश कुशवाहा परवलिया के निजी स्कूल में कक्षा 8वी में पढ़ाई करता था। जिसने बीती रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच के लिए डीवीआर, सीसीटीवी फुटेज सबूत के तौर पर लिए हिरासत में ले लिए है। मामले में आगे की जांच जारी है। 

छात्र डिप्रेशन मे था

प्रारंभिक जांच में पता चला की छात्र डिप्रेशन मे था। जिसकी वजह से शायद उसने यह कदम उठाया। इधर, बच्चे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। घटना को लेकर मृतक छात्र के परिजनों ने कहा कि बीती शाम को बेटे से बात हुई थी, तब तक सब ठीक था। उसके बाद सुबह उसके मौत की खबर सामने आई। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद वजह का खुलासा होगा। मृतक वंश कुशवाहा ऐशबाग इलाके का रहने वाला था। जो स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 
 


संबंधित समाचार