होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : उज्जैन में 11वी के छात्र की बेहरमी से हत्या, मंडला में पति ने पत्नी का फरसा से काटा गला, SURRENDER कर बताई वजह

MP NEWS : उज्जैन में 11वी के छात्र की बेहरमी से हत्या, मंडला में पति ने पत्नी का फरसा से काटा गला, SURRENDER कर बताई वजह

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां 11वी कक्षा के छात्र की अज्ञात ने बेहरमी से हत्या कर मौत के घाट उत्तार दिया। शव को जब आज जंगल के बीच झाड़ियों में लोगों ने जब पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। 

मृतक की पहचान नैतिक पाल के रूप में हुई 
 
पुलिस ने मृतक की पहचान नैतिक पाल निवासी राज इन्क्लेव के रूप में की है। जो की केंद्र विद्यालय में 11वी कक्षा में पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार नैतिक पाल आज सुबह 9 बजे स्कूल गया था। लेकिन दोबारा वापस घर नहीं लौटा। यह पूरा मामला उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र का है। 

मुह में कपड़ा ठूंसा और गले मे लपटी मिली रस्सी

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र के मुह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और गले मे रस्सी लपटी हुई थी। जिससे साफ़ पता चल रहा है कि बच्चे की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्राइम ब्रांच और डॉग स्कॉड की टीम मौके पर पहुंचकर मामले में आगे की जांच कर रहे है। 

बेटी से सामने दिया वारदात को अंजाम 

तो वही दूसरी तरफ हत्या का हैरान करने वाला मामला मंडला से सामने आया है। जहां मंडला जिले के बिछिया थाना अंतर्गत नगर परिषद वार्ड नंबर 2 में एक पति ने अपनी पत्नी की फरसे से गाला काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने इस पूरी वारदात को अंजाम अपनी बेटी के सामने दिया। इसके बाद खुद पुलिस के सामने समर्पण कर घटना की जानकारी दी। 

विवाद के चलते की हत्या 

पुलिस को बयान देते हुए आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी और उसके बीच शादी के बाद से विवाद चल रहा था। जिसके चलते पत्नी 2 वर्षों से अलग रह रही थी। परिवार में कार्यक्रम होने के चलते दो दिन पहले ही वो घर आई थी। ऐसे में पति ने पत्नी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन धीरे धीरे कर दोनों में विवाद बढ़ने लगा और पति ने गुस्से  में आकर फरसे से उसका गाला काट दिया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू की। 


संबंधित समाचार