
Prisoners got release on Ambedkar Jayanti IN DINORE इंदौर : बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती के चलते आज देशभर में जश्न का माहौल है। लोग अलग अलग तरह से बाबा साहेब का जन्मदिन बना रहे है। इसी कड़ी में आज इंदौर सेंट्रल जेल में बंद 10 कैदियों को भी रिहा कर दिया गया है। जिसमे एक महिला और 9 पुरुष शामिल है। बता दें कि जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने सभी कैदियों को माला पहनकर जेल से विदा किया। इधर, रिहाई मिलने से सभी कैदियों में खुशी की लहर है।
उम्र कैद के कैदियों को मिली रिहाई
गौरतलब है कि प्रदेश में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को अच्छे आचरण वाले कैदियों को शर्त पर रिहा किया जाता है. लेकिन अब डॉ. अंबेडकर की जयंती पर भी बंदियों को रिहा किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर सेंट्रल जेल मे बंद ऐसे दस कैदियों को रिहा किया गया जो कि उम्र कैद की सजा काट रहे थे।
जेल मुख्यालय ने आदेश किया जारी
बता दें कि जेल मुख्यालय ने इस संबंध में 11 अप्रैल को आदेश जारी किया था, जिसके बाद मंगलवार को बंदियों को रिहा किया गया है। सभी कैदियों को अच्छे आचरण के चलते रिहा किया गया। इसके साथ ही जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने सभी को चरित्र प्रमाण पत्र, पारिश्रमिक राशि और श्रीफल देकर विदा किया। इतना ही नहीं कैदियों ने रिहा होने की ख़ुशी में फिर से अपराध ना करने का वचन दिया।