ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक पडोसी ने 34 वर्षीय विवाहिता महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि इस दौरान पीड़िता लगातार मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी और बार बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने तुरंत थाने में की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जेल भेज दिया।
1 अप्रैल की शाम की घटना
यह पूरा मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है। पुलिस को बयान देते हुए पीड़िता ने बताया कि 1 अप्रैल की शाम वह बाजार से घर लौट रही थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला रूप सिंह जाटव रास्ते में मिला और बातों ही बातों में उसे रास्ते में पड़ने वाली एक सुनसान पहाड़ी पर ले गया। जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया और भाग निकला। घटना के बाद जब महिला घर पहुंची तब रोते हुए उसने परिजनों को पूरी दस्ता बताई। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।