नीम करोली बाबा : देश और दुनियाभर में मशहूर नीम करोली बाबा 20वीं सदी के महान संतों में से एक है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में नीम करोली बाबा के भक्त है। उनकी सूची में पीएम मोदी से लेकर एप्प्ल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स, बॉलीवुड अभिनेता, क्रिकेटर जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल है। देश-विदेशों में नीम करोली बाबा के भक्त उन्हें भगवान हनुमान जी का अवतार मानते है।
नीम करोली बाबा को भले ही उनके भक्त उन्हें हनुमान का अवतार बातते थे, लेकिन उनके असलू कुछ अलग ही रहे है, वे कभी किसी को अपने पैर नहीं छूने देते थे, वे अपने आप को एक साधारण व्यक्ति बताते थे। उनके दर्शन के लिए देश और दुनिया की तमाम हस्तियां हमेशा आतुर रहती थी।
कौन है नीम करोली बाबा?
बताया जाता है कि नीम करोली बाबा यूपी के रहने वाले थे। उनका उत्तरप्रदेश के अकबरपुर में करीब 1900 में जन्म हुआ था। नीम करोली बाबा का वास्तविक नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था। उनके पिता का नाम दुर्गा प्रसाद था। नीम करोली बाबा को कई नामों से जाना जाता था। उन्हें नीम करोली बाबा, तिकोनिया वाले बाबा, लक्ष्मण दास, हांडी वाले बाबा, तलईया बाबा नाम से भी पुकारा जाता था। नीम करोली बाबा का विवाह 11 साल की उम्र में ही हो गया था, लेकिन शादी के बाद उन्होंने घर त्याग दिया था। वे गुजरात के एक वैष्णव मठ में साधना में लीन हो गए थे। इसके बाद वे गृहस्थ जीवन में लौट आए। घर लौटने के बाद उन्हें दो पुत्र और पुत्री की प्राप्ति हुई।
कैंची धाम में बनाया आश्रम
साल 1958 में नीम करोली बाबा ने फिर से गृह त्याग दिया और कैंची धाम पहुंचे। जहां उन्होंने अपना आश्रम बनाया। उन्होंने अपने आश्रम में हनुमान जी की स्थापना की। नीम करोली बाबा ने संत रहते देश के कई हिस्सों में भ्रमण किया। इस दौरान आगरा से नैनीताल जाते वक्त उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। तबीयत खराब के चलते वे वृंदावन रेलवे स्टेशन पर उतर गए जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन नीम करोली बाबा ने 11 सितंबर 1973 को दुनिया से अलविदा कह दिया। बाबा के निधन के बाद वृंदावन में उनकी समाधी बनाई गई।
हनुमान के अवतार थे बाबा
नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार माना जाता है। उन्होंने कई हनुमान मंदिरों का निर्माण कराया था। वे खुद हनुमान जी की भक्ती किया करते थे। नीम करोली बाबा किसी भी भक्त को अपने पैर नहीं छूने देते थे। उनका कहना है कि पैर छूना है तो हनुमान जी के छुओं, मेरे नही, मैं एक साधाराण व्यक्ति हूं। आपको बता दें कि यह जानकारी मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। हम इस पूरी जानकारी की पूरी तरह से पुष्टि नहीं करते है।