रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। डॉ रमन सिंह के बहन इला कल्चुरी के पति महेंद्र कल्चुरी का आज निधन हो गया।
स्वर्गवासी महेंद्र कल्चुरी विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के जीजा थे। रायपुर के नीजी अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। कल 28 जून को सुबह 11 बजे देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जायेगा।