रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। इसके साथ यह तय को जाएगा की जीत का ताज किसके सिर पर सजेगा। प्रदेश के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगर निकायों के नतीजे आएंगे। अब तक की मतगणना के अनुसार...
पखांजूर नगर पंचायत मे फिर एक बार भाजपा की जीत:
पखांजूर नगर पंचायत मे फिर एक बार भाजपा की जीत हुई है, 15 वार्ड में 12 वार्ड भाजपा का जीत का परचम लहराया।2 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज किया।1 वार्ड में कांग्रेस की जीत हुआ ।
पखांजूर नगरपंचायत अध्यक्ष - नारायण साहा (भाजपा ), वार्ड क्रमांक - 01 श्रीमती सुदीपता साहा (भाजपा), 02 - राजू कुंडू (भाजपा), 03 - सिरगो बाई (भाजपा), 04 - प्रीति हालदार (भाजपा), 05 - शंकर सरकार भाजपा , 06 - पंकज मुख़र्जी (निर्दलीय), 07 - सावित्री मजूमदार (भाजपा ), 08 - शंकर नाग (भाजपा) , 09 - संगीता कांगे (भाजपा), 10 - दीनानाथ चुरेंद्र (भाजपा), 11 - कमलेश पटेल (भाजपा), 12 - प्रशांत कर्मकार (निर्दलीय), 13 - राजदीप हालदार (कांग्रेस), 14 - अजित देवनाथ (भाजपा), 15 - मोनिका साहा (भाजपा), वाइट/मण्डल अध्यक्ष पखांजूर दीपांकर राय की जीत हुई है।
सुकमा नगर पालिका में भाजपा का कब्जा :
सुकमा नगर पालिका सहित दोरनापाल नगर पंचायत में भाजपा ने कब्जा किया है, दोनों स्थानों में भाजपा अध्यक्ष की जीत हुई, सुकमा से पालिका में हुंगा मरकाम अध्यक्ष, तो वही दोरनापाल नपं मेंश्रीमति राधा नायक की जीत हुई तो सुकमा पालिका के 11पार्षद सीटों पर भाजपा का कब्जा तो वहीं दोरनापाल में 12 पार्षद सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा, सुकमा दोरनापाल में भाजपा नेताओं में जश्न का माहौल है।
सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी की जीत :
निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सुंदर अग्रवाल को 1727 वोट से जीत मिली, भाजपा प्रत्याशी चिराग अग्रवाल को 1538 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी रीना गेवाड़ीन को 1858 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सुंदर अग्रवाल को 1858 वोट मिले। श्याम सुंदर अग्रवाल को कुल 6339 वोट मिले।
गरियाबंद में भाजपा की जीत:
गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है, भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव 164 मतों से जीत हासिल की है ।
नगर पालिका सक्ती पार्षद में भजपा को ज्यादा सीट :
नगर पालिका सक्ती पार्षद में वार्ड 01 लता धरम रात्रे, भाजपा, वार्ड 02 राम संजीवन, कांग्रेस, वार्ड 03 लालू प्रधान, कांग्रेस, वार्ड 04 फतेश्वरी साहू, भाजपा, वार्ड 05 भारत यादव, भाजपा, वार्ड 06 लेखनी देवांगन, कांग्रेस, वार्ड 07 दीपा विकास अग्रवाल,भाजपा, वार्ड 08 मनोज सोनी, भाजपा, वार्ड 09 पिंटू यादव, भाजपा , वार्ड 10 हुलास देवांगन, निर्दलीय, वार्ड 11 उर्मिला कश्यप, भाजपा की जीत हुई है ।
बेमेतरा में अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी विजयी :
बेमेतरा जिला मुख्यालय में नगर पालिका बेमेतरा में अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा बिजयी हुई , विजय सिन्हा की जीत के साथ ही भाजपा में खुशी की लहर है।
पेंड्रा में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत :
नगर पालिका पेंड्रा चुनाव में कांटे की टक्कर देखि गई, जहां निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की जीत हुई है, कांग्रेस प्रत्याशी पंकज तिवारी को 190 वोट से हराया है, तो वहीं भाजपा प्रत्याशी रितेश फरमानिया तीसरे नंबर पर रहे।
सूरजपुर के पंचायतों में ये पार्टी को मिली बढ़त :
सूरजपुर के बिश्रामपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी निर्मला यादव 850 वोट से जीती,कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला सोनी हारी। वॉर्ड में 08 भाजपा, 02 कांग्रेस और 05 निर्दलीय प्रत्यासियों ने जीत दर्ज की। भटगांव नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वरी राजवाड़े 821 वोट से जीती। कांग्रेस प्रत्याशी सूरज गुप्ता हारे। वॉर्ड में 08 भाजपा, 03 कांग्रेस और 04 निर्दलीय प्रत्यासियों ने जीत दर्ज की। प्रतापपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी मानती सिंह 400 वोट से जीती हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मानमती पैकरा हारी। वॉर्ड में 06 भाजपा, 08 कांग्रेस और 01 निर्दलीय पार्षद प्रत्यासियों ने जीत दर्ज की। जरही नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी पुरान राजवाड़े 201 वोट से जीते। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम राजवाड़े हारे। वॉर्ड में 03 भाजपा, 08 कांग्रेस और 04 निर्दलीय पार्षद प्रत्यासियों ने जीत दर्ज की।
कांकेर में कांग्रेस 10 और भाजपा ने 5 में जीत हासिल की:
कांकेर नगर पंचायत के नतीजे आ गए हैं जिनमें कांग्रेस 10 और भाजपा ने 5 में जीत हासिल की है। 10 राम नगर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। वहीं जवाहर वार्ड और अलबेलापारा में भी भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं नगर पंचायत भानुप्रतापुर में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निखिल सिंह राठौर ने जीत हासिल की है।
बीजापुर नगरपालिका में भाजपा की वापसी
बलरामपुरनगर पंचायत वाड्रफनगर में बीजेपी अध्यक्ष की जीत हुई है। मानसिंह धुर्वे ने 67 वोट से जीत दर्ज की है। नतीजे आने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। 15 वार्डों में से 09 वार्डों में भाजपा पार्षदों ने कब्ज़ा किया है। वहीं बीजापुर नगरपालिका में भाजपा की वापसी हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और जश्न का माहौल है।
बलरामपुर के नगर पंचायत का हाल:
नगर पंचायत राजपुर में बीजेपी ने कब्जा किया है, बीजेपी अध्यक्ष धरम सिंह जीते हैं, 1289 वोट से बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी धरम सिंह जीते।
कोंडागांव नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी की जीत:
कोंडागांव नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल ने 4502 मतों से जीत दर्ज की, फरसगांव नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी प्रशांत पात्र ने 185 ने जीत दर्ज की, केशकाल नगर पंचायत के निर्दलीय प्रत्याशी बिहारी लाल सोरी ने 900 मतों से जीत दर्ज की कोंडागांव जिले में भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है ।
कुनकुरी में भाजपा की जीत
सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवन्ती साहू को हराया है। वहीं कवर्धा नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील गुप्ता की जीत हुई है उन्होंने भाजपा के सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है।
कसडोल नगर पंचायत में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़
बलौदा बाजार जिले के नगर पंचायत रहसी के कांग्रेस प्रत्याशी नंदेश्वर साहू अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। नगर पंचायत पलारी से कांग्रेस प्रत्याशी गोपी साहू ने एक हजार से अधिक मतों से अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा किया है। वहीं नगर पालिका सिमगा से निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। जबकि कसडोल और टुण्ड्रा नगर पंचायत में भाजपा की जीत हुई है। कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू बने। वहीं टुण्ड्रा से छतराम साहू अध्यक्ष बने। कसडोल नगर पंचायत में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है। कसडोल नगर पंचायत से सभी कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को हार मिली है।
इन नगर निगमों में हुआ मतदान :
राज्य के 10 नगर निगमों में मतदान हुए, जिनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव आयोजित किए गए थे, जिसके मतों की गिनती जारी है।