UP flight cancel : पुरे देश में ठण्ड ने अपने पैर पसार लिए है। उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारन विजिबिलिटी घटकर 400 मीटर तक कम हो गयी है।
READ MORE : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऑन द स्पॉट निलंबन के आदेश को हाई कोर्ट ने किया ख़ारिज
लोगों ने भी ठण्ड से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली हैं। कही रात का तापमान और दिन का तापमान में भी समानता है। तो कहीं शीतलहर चल रही है ऐसे में उत्तरप्रदेश में कोहरे के नाम से दृश्यता घाट गयी है ऐसे में यातायात सेवाएँ भी प्रभावित हो रही है। ट्रेने कई घंटे देर से चल रही है जिससे यात्रियों की समस्या बाद रही है तो दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के कानपूर में पिछले 3 दिनों से लगातार विमाने रद्द चल रही है। कानपुर में लगातार तीसरे दिन भी कोहरे की वजह से फ्लाइट कैंसिल रहीं। यूपी के ज्यादातर स्कूलों की टाइमिंग सुबह 10 बजे से की गई है। घने कोहरे के चलते बुधवार को इंडिगो की मुंबई और बंगलुरू फ्लाइट कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सकी।
READ पुरे दो साल बाद राज्य में कोरोना के मामले हुए थे शुन्य, फिर से नए मरीजों की हुई पुष्टि
स्पाइस जेट की दिल्ली फ्लाइट समय से कुछ लेट आई। मगर स्पाइस जेट की मुंबई फ्लाइट निरस्त रही। एयरपोर्ट अथॉरिटी के डॉयरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि सुबह के समय चकेरी एयरपोर्ट में विजिबिलिटी कम थी। इसकी वजह से ही विमान कंपनियों ने हवाई सेवाएं निरस्त की। मौसम साफ होने के बाद ही फ्लाइट रेगुलर उड़ान भर सकेंगी। वही दूसरी ओर 4.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अमेठी सबसे ज्यादा ठंडा रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री न्यूनतम गिरावट दर्ज की गई है। सोनभद्र में 6.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
latest news Videos यहां देखें: