भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी चाचा ने अपने ही भतीजे की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उत्तार दिया। इधर, हत्या के बाद शराब के नशे में चूर आरोपी थाने पहुंचा और जुर्म काबुल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देहात थाना क्षेत्र की घटना
यह पूरी घटना देहात थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे चाचा भतीजा घर में शराब की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसकी वजह से आक्रोश में आकर आरोपी चाचा रघुराज सिंह ने लात-घूंसों और भारी चीज से हमले कर भतीजे बललू की हत्या कर दी।
आरोपी ने नशे की हालत में अपना जुर्म कबूला
इधर, पुलिस ने आरोपी को फ़िलहाल गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में आगे की जांच की जा रही है। देहात थाना टीआई शाक्य ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी ने नशे की हालत में अपना जुर्म कबूला है। घटना के वक्त दोनों ही मौजूद थे। विवाद किस वजह से हुआ फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।